
हरिद्वार।श्यामपुर थाने के चंडीघाट माजरा में एक पति ने अपनी पत्नी और सास पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया है। आरोप है कि पत्नी के गले और सास के हाथ में ब्लेड मार दिया। पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक घटना बीते गुरुवार की है, जब चंडीघाट माजरा निवासी रूमा पत्नी आशीष अपने मायके में थी। कुछ दिन पहले रूमा अपनी ससुराल श्मयापुर ऋषिकेश से हरिद्वार श्यामपुर आ गई थी। आरोप है कि गुरुवार को उसका पति आशीष पुत्र मुकेश शर्मा निवासी श्यामपुर ऋषिकेश मायके आ गया। और उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर उड़ गया। पत्नी ने इनकार किया तो आरोपी पति ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। बीच में सास अंजली आई तो उनके हाथ पर भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पत्नी के गले पर ब्लेड से हमला किया था। शुक्रवार को दोनों की हालत सामान्य है। जबकि गुरुवार को उपचार में दोनों को उपचार दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पति आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि डेढ़ साल पहले युवती का विवाह हुआ था। विवाहिता की छह माह की बेटी है। दंपति के बीच विवाद चल रहा है।