Uncategorizedराशिफल

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल 2 मार्च 2021

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
2 मार्च 2021 राशि फल

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

  1. मेष राशि:
    आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम।
  2. वृषभ राशि:
    कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
  3. मिथुन राशि:
    काम बहूत हैं, अत: आप अच्छे से कार्यनीति तय किए बिना काम आरम्भ न करें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
  4. कर्क राशि:
    स्वास्थ का ध्यान रखें। महत्व के कायोँं को प्राथमिकता दें। उचित होगा संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
  5. सिंह राशि:
    शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। शुभ कायों में व्यय होगा। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी।
  6. कन्या राशि:
    शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।
  7. तुला राशि:
    कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। आशाएं बलवती होंगी। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा।
  8. वृश्चिक राशि:
    समय का सदुपयोग करने से सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें।
  9. धनु राशि:
    समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे है।
  10. मकर राशि:
    विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
  11. कुम्भ राशि:
    अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
  12. मीन राशि:
    कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा।

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button