क्राइम

फोटो वीडियो के आधार पर व्यापारियों के चेहरों की पहचान की जा रही

हरिद्वार: मकर सक्रांति स्नान पर्व पर सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने वाले अज्ञात व्यापारियों की पहचान फोटो और वीडियो से कराई जा रही है।

मकर संक्रांति स्नान पर्व के दिन व्यापारियों ने कुंभ नोटिफिकेशन जारी न होने के विरोध में यात्रा निकाल कर आक्रोश जताया था। शहर कोतवाली के एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी की तरफ से तहरीर देकर जिलाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, मयंक मूर्ति भट्ट, श्रवण गुप्ता, तेज प्रकाश साहू, सुमित अरोड़ा, प्रवीण शर्मा, सुधीर तेश्वर, सरदार कोमल सिंह, अशोक कश्यप, चंद्रमोहन वाचस्पति, सतीश चंद शर्मा, चंद्र प्रकाश अरोड़ा, सुरेश भाटिया और राजेंद्र वधावन को नामजद करते हुए 50-60 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए अब अज्ञात व्यापारियों की पहचान करने में जुट गई है। फोटो वीडियो के आधार पर व्यापारियों के चेहरों की पहचान कराई जा रही है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button