हरिद्वार

संतों ने उठाई मांग, आश्रम वेब सीरीज तत्काल हो बंद


: संतो के साथ स्थानीय लोगों ने निकाला रैली निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट दो दिया ज्ञापन
: वरिष्ठ भाजपा नेता भोला शर्मा बोले, इस तरह की वेब सीरीजों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त


हरिद्वार। आश्रम वेब सीरिज को लेकर धर्मनगरी के संतों में उबाल है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के बयान के बाद संतों ने सड़कों पर आकर सीरीज के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरुवार को संतों के साथ स्थानीय लोगों ने देवपुरा चौक से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। संतों की मांग है कि इस अश्लील वेब सीरीज को तत्काल बंद कर दिया।
गुरुवार की दोपहर बाद संत देवपुरा चौक एकट्ठे हुए। यहां संतों ने नारेबाजी की और जुलूस के माध्यम से संत सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। संतों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भेजा। संतों का कहना है कि वेब सीरिज में दर्शायी गयी संतों व आश्रम अखाड़ों की छवि को धूमिल करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों की गौरवशाली परंपरांओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आदि अनादि काल से संत परंपरां सनातन धर्म की वाहक है। लेकिन आश्रम वेब सीरिज में संतों की मान मर्यादाओं को ठेस पहुंचायी गयी है।
करणी सेना के प्रदेश महामंत्री स्वामी आलोक गिरी ने कहा कि संतों का अपमान वेब सीरीज में किया गया हे। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आश्रम वेब सीरिज के प्रसारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। पाश्चात्य संस्कृति को वेब सीरिज के माध्यम से दिखाया जा रहा है। देश व समाज में गलत संदेश पहुंचता है।
महंत आकाश गिरी कहा कि वेब सीरीज आश्रम पूरी तरह से समाज में दुष्प्रभाव दर्शाने वाली सीरीज है। ऐसी सीरीजों पर राज्य व केंद्र सरकार को प्रभावी रूप से कदम उठाकर रोक लगानी चाहिए। वेब सीरीज से समाज में गलत संदेश जा रहा है।
रघुवीर गिरी ने कहा कि मात्र पैसे के लालच में वेब सीरीज का प्रसारण किया जा रहा है। धन अर्जित करने के लिए भारतीय परंपरांओं को निशाना बनाकर दर्शाना गलत है। उन्होंने आश्रम वेब सीरीज के प्रसारण पर कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि कम उम्र के युवा ऐसी फिल्मों से गलत सीख लेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि आश्रम वेब सीरीज बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर उमेश भारती, रविंद्र गिरी, रघुवीर गिरी, अमित पुरी, मोतीराम, नीरज गिरी, मनोज, मनोज मंत्री,भोला शर्मा, राहुल शर्मा, नीता शर्मा, रजनी शर्मा, यशपाल रावत, सत्यम गिरी, बृहस्पति पूरी, मनोहर पुरी, बलराम भारती, राहुल गिरी, मनीष पुरी, राजपुरी, अनुज पुरी, विनीता शर्मा आदि शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button