उत्तराखंडहरिद्वार

78 साल पहले देश के बलिदानियों ने हमे दिया था खुली हवा में सांस लेने का हक: अनिल शर्मा

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट में किया गया ध्वजारोहण

 

हरिद्वार/राजीव कुमार 

78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनसा देवी मंदिर परिसर में ट्रस्टी अनिल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। देश को आजाद करने वाले वीरों को याद किया गया।

ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कहा कि हम अपने देश की स्वतंत्रता की 78 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी दिन वर्ष 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। 15 अगस्त का दिन उन सभी क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता को अंग्रेजी दास्‍ता से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि भारत में पहला स्वतंत्रता संग्राम सन् 1857 में लड़ा गया था, जिसमें असंख्य क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया था। इसके बाद तो देश के कोने-कोने में स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी शासन से लड़ाई शुरू हो गई। लाखों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को खुली चुनौती दी। साथ ही बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों से अहिंसक युद्ध लड़ा और 200 वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: भारत ने स्वतंत्रता को प्राप्त कर लिया। इस अवसर पर ट्रस्टी अनिल शर्मा,धीराज गिरि,महेश दुबे,द्वारिका मिश्रा,हेमलाल दुबे, पवन गिरि, अजीत,नमन शर्मा,आदि समस्त मंदिर स्टाफ मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button