राजनीतीउत्तराखंडहरिद्वार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरती नैय्यर ने वितरित किए तिरंगे

देश के प्रति समर्पण भावना रखने की आवश्यकता है:आरती नैय्यर

 

हरिद्वार /राजीव कुमार

हरिद्वार। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत विकास परिषद जहान्वी शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने कनखल क्षेत्र स्थित कालोनी और राहगीरों को तिरंगे वितरित किए। और लोगों को तिरंगा का महत्व बताया।

ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा अभियान’: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

भारत विकास परिषद की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने कहा कि देश के प्रति समर्पण भावना रखने की आवश्यकता है। देशभक्ति का जज्बा प्रत्येक भारतवासी में हो। तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अनेकों बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली है। वीर शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद रखा जाएगा। राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठित होकर देश के विकास में अपना योगदान दें। केंद्र एवं राज्य सरकार हर घर तिरंगा अभियान को देशभर में बड़े पैमाने पर चल रही है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि प्रत्येक घर में तिरंगा अवश्य लगे।

आरती नैय्यर ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित भावना से जुड़ना चाहिए। राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिल जुल कर प्रयास करने होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button