उत्तराखंडहरिद्वार

भगवान भोलेनाथ है बड़े कृपालु और दयालु:स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती

 

हरिद्वार। श्री रामेश्वर आश्रम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट कनखल में सावन माह के पावन पर्व पर परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर बाल संत स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में देव आदि देव भगवान भोलेनाथ का विश्व के कल्याण हेतु विशेष अनुष्ठान चल रहा है।

महामंडलेश्वर बाल संत स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु और कृपालु है,भगवान भोलेनाथ भक्तों के समर्पण भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।उन्होंने कहा कि सावन के माह में भगवान भोलेनाथ तीर्थ नगरी हरिद्वार की उप नगरी कनखल में वास करते हैं और भक्ति भाव से की गई पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि विश्व के कल्याण हेतु भगवान भोलेनाथ का विशेष अनुष्ठान सावन के माह में अनवरत चलता रहेगा,जिससे विश्व में शांति समृद्धि स्थापित रहेगी।

इस मौके पर अतुल गर्ग,पुनीत अग्रवाल,अमित गर्ग,पंकज सिंगला,विकास गोयल,श्याम गुप्ता,अनिल पुरी ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button