उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद उधम सिंह पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 

 

haridwar news जलियांवाला बाग कांड के मुख्य आरोपी जनरल डायर को मौत के घाट उतारने वाले मुख्य नायक सरदार उधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार द्वारा आज शहीद उधम सिंह चौक आर्य नगर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

 

haridwar news जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में और शहीद उधम सिंह जॉन के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा के संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम में अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक प्रो डॉ सुनील बत्रा और महासभा के चेयरमैन प्रमोद पांधी ने कहा की आज हम जिस स्वतंत्रता की हवा में सांस ले पा रहे हैं उसके लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन की आहुति दी थी। सरदार उधम सिंह जी ने जलियांवाला बाग में मरने वाले अपने देशवासियों पर हुए अत्याचारों का बदला लेने की कसम खाई थी।

 

पार्षद परविंदर सिंह गिल और रेनू अरोरा जी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस सपने को लेकर देश को स्वतंत्र कराया था हमारी पीढ़ी को उसे सपने को साकार करने के लिए संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रदीप कालरा और राम अरोड़ा ने किया

 

haridwar news  इस भावांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागेश वर्मा, हरविंदर सिंह उप्पल, हिमांशु चोपड़ा , जतिन हांडा, सतीश भाटिया , देवेंद्र चावला भोला सहगल सतपाल अरोड़ा, अक्षय मल्होत्रा, अक्षत कुमार, सौरभ अरोरा सनप्रीत सिंह वरुण पांधी, रोहित
प्रेमपाल अरोड़ा, दीपक अरोड़ा जगदीश लूथरा, चिराग अरोड़ा,गुलशन शर्मा, मनीष टुटेजा, महेंद्र धींगड़ा, रिंकू खंडूजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

haridwar news उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद उधम सिंह पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
haridwar news उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद उधम सिंह पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button