उत्तराखंडहरिद्वार

मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की आराधना करने से श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं:भक्त दुर्गा दास



101 कन्याओं का किया पूजन कर लिया आशीर्वाद

उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आठवें दिन विशेष अनुष्ठान चल रहा है।दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का पूजन किया गया।
कन्या पूजन नवरात्र के दौरान किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। यह हर साल अष्टमी और नवमी तिथि को किया जाता है। इसे कुमारिका पूजन भी कहा जाता है। वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने कहा जगत की पालनहार मां दुर्गा की नवरात्रों में की गई आराधना साधक को विशेष पुण्य फल प्रदान करती है।उन्होंने कहा मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की आराधना करने से श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है।


संचालक भक्त दुर्गा दास ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, नवरात्र के दौरान कन्या पूजन करने से जीवन में सौभाग्य आता है। साथ ही माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।नवरात्रों में देवी का पूजन करने के साथ सभी को देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए। कन्या पूजन करने से देवी अति प्रसन्न होती हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं।
कन्या पूजन के बाद भक्त दुर्गा दास ने कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर पंडित हेमंत थपलियाल, हीरा बल्लभ जोशी, राकेश चंद सकलानी, जगदम्बा प्रसाद, विनय मोहन शास्त्री एवं दीवान सिंह राणा, धनीराम, तनु महाराज, मनी महाजन, अनूप सिंह बेदी,अश्वनी कुमार,रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button