उत्तराखंडहरिद्वार

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनना सनातनियों के लिए गर्व का विषय : स्वामी राम मुनि



हरिद्वार। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर आज 18 जनवरी को सन्त मण्डल आश्रम से हरकी पैड़ी भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान राम के जलाभिषेक हेतू सन्त मण्डल के पीठाधीश्वर राम मुनिजी महाराज गंगागल लेकर अयोध्या जा रहें हैं। स्वामी राम मुनिजी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने ये हमारे गुरुदेव ब्रह्मलीन आचार्य जगदीश मुनि जी पूर्व विधायक हरिद्वार का सपना था। राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। जिसके लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राम मंदिर के लिए हरिद्वार से अयोध्या तक राम ज्योति यात्रा निकाली जिसमें अयोध्या पहुंचने तक हजारों राम भक्तों ने उनका सहयोग किया। कार सेवा में अशोक सिंघल एवं लालकृष्ण आडवाणी के साथ रहे। बाबरी विध्वंस के लिये जेल गए कई मुकदमे लड़े। हम भी बाल्यकाल में रामज्योति यात्रा में गुरु जी के साथ रहें। हमारे द्वारा भी अयोध्या की 84 कोसी यात्रा हेतू 2013 में 150 सन्तो के साथ गिरफ्तारी दी गई। आज भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होती देख रोम रोम प्रफुल्लित है।
कलश यात्रा हर की पौड़ी पहुंचने पर गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

हर की पौड़ी पर पवित्र गंगाजल कलश का पूजन कर ब्रह्मकुंड से जल लेकर कलश यात्रा पहले पड़ाव के साथ सन्त मण्डल आश्रम पहुंची। कलश यात्रा में सैंकड़ों सन्तो एवं श्रीराम भक्तों ने हिस्सा लिया।


यात्रा में प्रमुख रूप से स्वामी ब्रह्मकेश्वर महाराज, स्वामी मुकेशानंद महाराज, स्वामी कृष्णरूप जी महाराज, महंत प्रेमदास, महंत रवींद्रदास, स्वामी सोहम प्रकाश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, विकास तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, उज्ज्वल पंडित गंगा सभा, सन्दीप सिंहानिया, डॉo के के वर्मा (कुल्लू) हिमाचल, विकास प्रधान गंगा सभा, सत्यवान प्रबंधक सन्त मण्डल, नीरज पन्त युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, पवनदीप कुमार, अनिल मिश्रा, बालकेश राजोरिया, तरुण नैय्यर, रवि कश्यप, गौरव सचदेवा, राजकुमार अग्रवाल, मांगेराम प्रजापति, मदन प्रजापति, आकाश भाटी, सुनील शेट्टी, विकास शर्मा, महावीर गुलिया, प्रमोद शर्मा, सतीश आर्य,बबीता योगाचार्य, संगीता प्रजापति,अनिल भारतीय,राजेश कश्यप, दुर्गा प्रजापति देवभूषण पांडे, सर्वेश प्रजापति, नीरू कौशिक, प्रदीप प्रजापति, आदित्य प्रजापति, संतोष पांडे, नीतीश पांडे, सरिता कश्यप, परी कश्यप, अजय कुमार, प्रमोद गिरी, अजय अरोड़ा आदित्य गिरी, इत्यादि सहित हजारो धर्मप्रेमी शामिल रहें।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button