
3 बार से लगातार अध्यक्ष चले आ रहे सचेंद्र झा हारे
हरिद्वार। मोती बाजार व्यापार मंडल के दो वर्षीय चुनाव मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में किए गए। जिसमें आशुतोष वर्मा अध्यक्ष और माधव बेदी ने महामंत्री पर जीत दर्ज की है। जबकि लगातार तीन बार से अध्यक्ष चले आ रहे सचेन्द्र झा इस बार हार गए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि मोती बाजार व्यापार मंडल के दो वर्षीय चुनाव में कुल 229 मतदाता है।जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री पर चुनाव हुए।
कोषाध्यक्ष को नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री करेंगे मनोनीत
अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष सचेन्द्र झा को 45 और आशुतोष को 182 वोट मिले। जबकि 3 वोट निरस्त हुए। महामंत्री पद पर माधव वेदी को 126 वोट और राकेश खुराना को 102 वोट मिले। 1 वोट निरस्त हुआ। चुनाव अधिकारी सरदार अजीत सिंह ,प्रत्यूष मणि गर्ग, शैली चोपड़ा, महेश जोशी, और विजय बंसल की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री का व्यापारियों ने बाजार में जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वाले पूर्व अध्यक्ष सुयस अग्रवाल, व्यापारी दर्पण चड्डा, विनय सिंघल,राहुल वशिष्ठ,प्रकाश चंद अग्रवाल,पुलकित कुकरेजा,साहिल आदि उपस्थित रहे।