उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar news शिक्षित समाज ही विकास की ओर अग्रसर होता है: सुखचंद कश्यप

 

रवि कश्यप

Haridwar news अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार का 33 वा अखिल भारतीय सम्मेलन महर्षि कश्यप वाटिका में धूमधाम से मनाया गया।

 

सम्मेलन का उद्घाटन समाजसेवी पूर्व डायरेक्टर उपभोगता फोरम सरिता कश्यप ,मुख्य अतिथि सुखचंद कश्यप व कार्यक्रम अध्यक्ष नीरज कश्यप, समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, शिव कुमार कश्यप पूर्व मंत्री किरण पाल सिंह कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज आश्रम समिति के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियो के साथ-साथ हाई स्कूल और इंटर के मेधावी छात्राओं को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुखचंद कश्यप व समाजसेवी श्रीमति सरिता कश्यप ने संयुक्त रूप में कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा को घर-घर तक पहुंचने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की ओर अग्रसर होता है।उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों को आगे आकर समाज को एकत्रित करने का कार्य करना चाहिए और युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीरज कश्यप व समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप में कहा कि कश्यप समाज को एकजुट होकर समाज उत्थान में कार्य करने तभी समाज उन्नति की ओर अग्रसर होगा।उन्होंने कहा कि समय-समय पर कश्यप समाज के कार्यक्रम अलग-अलग क्षेत्र में होते रहने चाहिए और वार्षिक सम्मेलन हरिद्वार में संपन्न होना चाहिए जिससे समाज के युवाओं को जागृति आए। सम्मेलन को राष्ट्रीय संत गोपाल गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कश्यप समाज का अपना अलग महत्वपूर्ण स्थान है उन्होंने कहा कि समाज की निर्बल कन्याओं के विवाह संस्कार के लिए वे संकल्पित है।

 

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप व कार्यक्रम के संचालक राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप में कहा कि सभी छात्र छात्राओं को समाज का नाम रोशन करने के लिए लगन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और माता-पिता के साथ-साथ समाज का नाम रोशन करना चाहिए जिससे अन्य मेधावी छात्र भी प्रेरणा लेकर हाई स्कूल इंटर में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचने में अपना सहयोग करें। कार्यक्रम में पधारे कश्यप समाज के लोगों का कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह कश्यप व युवा अध्यक्ष रवि कश्यप ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करणपाल सिंह कश्यप, नरेंद्र कश्यप, चतर सिंह कश्यप, उदयवीर सिंह, कश्यप, ग्रेस कश्यप, नागसिंग कश्यप,विजय निषाद ,राजवीर सिंह कश्यप ,शिव कुमार कश्यप ,राजाराम कश्यप ,अरविंद कश्यप वीरेंद्र कश्यप ऋषिपाल सिंह कश्यप पाल सिंह कश्यप नाथू सिंह कश्यप प्रधान राम सिंह कश्यप बाबूराम कश्यप बुद्ध सिंह कश्यप बलजोरी सिंह कश्यप महिपाल सिंह कश्यप ब्रह्मपाल सिंह कश्यप राजवीर सिंह कश्यप चंद्रमा प्रसाद कश्यप चरण सिंह कश्यप रामकिशोर कश्यप महावीर सिंह कश्यप किरण पाल सिंह कश्यप कीमती लाल कश्यप अरविंद कुमार कश्यप रवि डोगरा महेश कश्यप बिजेंदर कश्यप नाथीराम कश्यप सहित रवि कश्यप शोभना कश्यप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button