उत्तराखंडहरिद्वार

सीवर लाइन कार्य से नाराज़ व्यापारियों ने नमामि गंगे विभाग का पुतला फूंका, सड़क मरम्मत तक आंदोलन की चेतावनी

 

हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर के नेतृत्व में नमामि गंगे परियोजना के तहत डाली जा रही सीवर लाइन से उत्पन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने नमामि गंगे विभाग का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने विभागीय कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जल्द सड़क मरम्मत की मांग उठाई।

शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर और महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जिस तरह धरातल पर उतारा जा रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण शहर के अंदरूनी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। चारधाम यात्रा और यात्री सीजन शुरू होने से पहले सड़कों की यह स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा और तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं, महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रिक्शे तक पलट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी समस्या की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक सड़कों की मरम्मत नहीं होती, तब तक आगे सीवर लाइन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यदि जिला प्रशासन ने जल्द इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

पुतला दहन के दौरान प्रांतीय सचिव विजय शर्मा, कमल ब्रजवासी, राजन सेठ, राजेश पुरी, युवा शहर अध्यक्ष माधव बेदी, जिला युवा महामंत्री अनुज गर्ग, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद विवेक भूषण, विक्की आडवाणी, विष्णु अरोड़ा, राजीव शर्मा, सन्नी सक्सेना, राजेंद्र जैन, महेश कुमार, जतिन सोढ़ी, आशु वर्मा, आकाश शर्मा, हनी शर्मा, मधुसूदन शर्मा, मयूर उप्रेती, अरुण राघव, यश सदाना, मनोज खुराना, चिराग जोशी, अनुपम भाटिया, शिवम बहुखंडी, पिंकी शर्मा, पंकज मित्तल, अनुज कोठियाल, अनुज तोमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button