
हरिद्वार। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरचन्दी में छापेमारी कर एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 150 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सिरचन्दी में फरमान पुत्र सईद के घेर में कुछ लोग गोकशी के बाद गोमांस की काट-छांट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक महिला आरोपित, निवासी सिरचन्दी, को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
मौके से महिला आरोपित के कब्जे से लगभग 150 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी कराई। बरामद संदिग्ध गोमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद दबाया गया।
इस मामले में पुलिस ने कुल 8 आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
इस कार्रवाई को अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, उपनिरीक्षक हुकम सिंह, हेड कांस्टेबल सिकन्दर तोमर, कांस्टेबल सुशील तोमर, कांस्टेबल गोविन्द कुमार और होमगार्ड रमा धीमान की टीम ने अंजाम



