हरिद्वारउत्तराखंडराजनीती

Haridwar news भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा का भव्य स्वागत

 

हरिद्वार। शिवमूर्ति चौक के समीप नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोला शर्मा को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन में भाग लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, पार्षद दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने भोला शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button