उत्तराखंडहरिद्वार

संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट, स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया सम्मानित

डॉ आर के सिंह सी एम ओ ,प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा एवं डॉ विजय शर्मा हुए सम्मानित

हरिद्वार

24 मार्च 2026

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आज श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी द्वारा एक भव्य सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर टीबी (TB) से संघर्ष कर रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य हेतु विशेष पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ में निक्षय मित्र योजना, संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम हैं। श्री महंत ने कहा कि ‘टीबी मुक्त भारत’ की इस संकल्प यात्रा में दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले पोषण की भी महती आवश्यकता है। श्रीमहंत ने समाज के उन सभी निक्षय मित्रो की सराहना की जिन्होंने निरंतर इस ओर अपनी भागीदारी निभायी। श्रीमहंत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवा भाव तथा अपने कर्तव्यों के प्रति कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। विश्व टीबी दिवस 2026 पर आयोजित इस कार्यक्रम में एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो बत्रा ने कहा कि इस वर्ष विश्व टीबी दिवस की थीम है “हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं।” प्रो बत्रा ने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य संगठन, डॉक्टर्स और समाज मिलकर जागरुकता, निवेश एवं सहयोग से मिलकर टीबी की इस गंभीर बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। प्रो बत्रा ने कहा कि यह थीम समाज में उम्मीद जगाती हैं और मिलकर काम करने का संदेश देती है।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता जिला क्षयरोग केंद्र, हरिद्वार की उस समर्पित टीम का सम्मान रहा, जो धरातल पर इस बीमारी के उन्मूलन के लिए दिन-रात प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान जिला क्षयरोग केंद्र की पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से नेतृत्व टीम में सम्मिलित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा एवं जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर को सम्मानित किया गया । चिकित्सा एवं फार्मेसी से सम्बंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ. शादाब सिद्दीकी एवं फार्मेसी अधिकारी श्री नवल किशोर, प्रबंधन एवं फील्ड टीम से संलग्न जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री अनिल नेगी, डॉट्स प्लस सुपरवाइजर श्री अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (STS) मोहम्मद सलीम व श्री सौरभ शर्मा, और श्री अखिलेश जोशी, तकनीकी एवं सहायक टीम के एस.एस.एस. श्री अवधेश देवरा, डी.ई.ओ. श्री राकेश गिरी, टी.बी.एच.वी. श्री दिनेश पन्त व श्री बलबीर पलियाल को सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ सहयोगी स्टाफ में वार्ड बॉय श्री सुशील लखेड़ा, श्री गोपीचन्द एवं श्री सचिन को भी श्री महंत द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की इस सम्मान श्रृंखला में निक्षय मित्र योजना में सहभागिता एवं सामाजिक जनजागरूकता के लिए सराहनीय योगदान देने पर एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ ) सुनील कुमार बत्रा तथा प्राध्यापक डॉ विजय शर्मा को जिला स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने श्री महंत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से विभाग का मनोबल बढ़ता है और मरीजों को बीमारी से लड़ने की नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button