हरिद्वारउत्तराखंड

भूपतवाला में जयपुरिया यात्री निवास का भव्य उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

oplus_6291456

हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र में सेठ बेनी जयपुरिया ट्रस्ट द्वारा स्थापित जयपुरिया यात्री निवास का भव्य उद्घाटन धार्मिक और सामाजिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया, अनुराग जयपुरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर यात्री निवास का शुभारंभ किया।

oplus_4194304

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह यात्री निवास एक महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध होगा। सनातन धर्म हमें सभी के प्रति सम्मान और सेवा का भाव सिखाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में यात्रियों और संतों की सेवा के लिए महावीर प्रसाद जयपुरिया द्वारा समर्पित यह यात्री निवास एक आदर्श बनेगा। उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से अपील की कि वे भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रेरित होकर समाज में सेवा के कार्यों को गति मिली है। उन्होंने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी को तपोनिष्ठ संत बताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से समाज के सक्षम लोग निर्बल वर्ग के उत्थान में योगदान दे रहे हैं।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गरीब वर्ग के समग्र विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विश्व शक्ति बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में महावीर प्रसाद जयपुरिया ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि अनुराग जयपुरिया ने स्वागत भाषण देते हुए भविष्य में भी गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button