उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की बैठक मे ग्रामीण वैश्य संगठन के गठन पर बनी सहमति

 

हरिद्वार।

दिनांक 13 मार्च 2026 को हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक मधु विहार कॉलोनी, जमालपुर कला में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पराग गुप्ता, संयोजक हरिद्वार वैश्य एकता परिषद अशोक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रवेश गुप्ता, मोनिका मेहता, पिंकी गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सविता मित्तल, अनीता मित्तल, रीमा गुप्ता, अनुराग अग्रवाल और राकेश जिंदल शामिल रहे।

पराग गुप्ता ने संगठन का उद्देश्य बताया । कहा कि जब तक हम एक मंच पर एकत्रित नहीं होंगे तब तक वैश्य समाज का वजूद अस्तित्व मे नहीं दिखाई देगा । अशोक अग्रवाल ने भी कहा कि समाज की एकता मे ही शक्ति है ।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही एक नए संगठन का गठन किया जाएगा। इस संगठन के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक वैश्य बंधुओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नए संगठन का नाम “वैश्य बंधु समाज ग्रामीण हरिद्वार” रखा जाएगा। यह संगठन हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की एक शाखा के रूप में कार्य करेगा और समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सब को साथ लेकर करेगा।

बैठक का आयोजन श्री प्रवेश गुप्ता के आवास पर किया गया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री प्रवेश गुप्ता एवं रीमा गुप्ता का धन्यवाद किया और “जय वैश्य एकता” के जयकारे के साथ बैठक का समापन किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button