
हरिद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में संस्थान की छात्रा मेघा शर्मा ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैदांशी शर्मा ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महक आहूजा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन से संस्थान में खुशी का माहौल है।
इसी प्रकार बीकॉम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के परिणाम में मानसी सिंह ने 71.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजपूत सुभाष ने 70.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि एश्वर्य सिंह गुरखा ने 70.67 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना स्थान सुनिश्चित किया।
परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी तथा प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण के कारण यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश



