उत्तराखंडहरिद्वार

जनपद में 11 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा “चकाचक शौचालय सफाई अभियान”

 

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारी नामित कर जारी किया आदेश*

*जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में 04 माह से निरंतर चल रहा है स्वच्छ अभियान*

*हरिद्वार 12 मार्च 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है सपना – हरिद्वार जनपद स्वच्छ हो अपना” संकल्प के तहत जनपद हरिद्वार में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक “चकाचक शौचालय सफाई अभियान” संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, रख-रखाव तथा जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य जनपद में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा राज्य में आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस अभियान के दौरान “मेरा शौचालय, मेरा सम्मान” संदेश के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जिसमें -नगर निगम हरिद्वार / रुड़की एवं शहरी विकास विभाग – नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार / रुड़की तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत,चिकित्सा विभाग – मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार, पंचायत राज विभाग (ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय), जिला पंचायत राज अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल, हरिद्वार,मण्डी परिसर – सचिव, मण्डी परिषद, हरिद्वार,औद्योगिक परिक्षेत्र,महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र,पेट्रोल पम्प / बाजार क्षेत्र जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार, होटल, धर्मशाला, शॉपिंग मॉल – जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार,सिडकुल क्षेत्र – क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल, विद्यालय / स्कूल परिसर – मुख्य शिक्षाधिकारी, हरिद्वार, बैंकिंग संस्थान परिसर – अग्रणी बैंक अधिकारी, हरिद्वार, छावनी परिषद रुड़की क्षेत्र – मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैन्टोन्मेंट बोर्ड रुड़की, राष्ट्रीय राजमार्ग / स्टेट हाईवे क्षेत्र – परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई रुड़की / नजीबाबाद तथा अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर – रेलवे प्रशासन / पुलिस अधीक्षक जीआरपी तथा सहायक महाप्रबंधक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम हरिद्वार / रुड़की, बीएचईएल औद्योगिक क्षेत्र – नगर प्रशासक, बीएचईएल हरिद्वार, पीठ बाजार / हाट बाजार (ग्रामीण क्षेत्र) – अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हरिद्वार, समस्त सुलभ शौचालय – प्रबंधक, सुलभ इंटरनेशनल द्वारा इस अभियान को सफाई बनाने की दिशा ने कार्य करवाया जायेगा।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान के दौरान किए गए स्वच्छता कार्यों की जीपीएस लोकेशन सहित पूर्व एवं पश्चात की फोटोग्राफ व्हाट्सएप नंबर 8273371714 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके।

उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button