उत्तराखंडहरिद्वार

बैरागी कैंप में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न

 

हरिद्वार। देश में लागू नई न्याय संहिताओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैरागी कैंप में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हो गई। सात मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी पांच दिनों तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, पुलिस अधिकारियों और आम नागरिकों ने पहुंचकर नए आपराधिक कानूनों और उनसे जुड़े प्रावधानों की जानकारी हासिल की।

उत्तराखंड पुलिस की पहल पर आयोजित इस प्रदर्शनी में नई न्याय संहिताओं में किए गए बदलावों, तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल और नागरिकों के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया गया। खासतौर पर युवाओं और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, ताकि उन्हें कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली के बारे में बेहतर जानकारी मिल सके।

प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने अभिनय के जरिए नए कानूनों के प्रावधानों और पीड़ितों को मिलने वाले अधिकारों को सरल भाषा में समझाया, जिससे दर्शकों को विषय को समझने में आसानी हुई।

समापन अवसर पर हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य सहित कई अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि नई न्याय संहिताओं को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताया गया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button