
हरिद्वार। श्री 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर महाविधान का शुभारम्भ संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की शिष्या पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर अंकित जैन व हन्नी जैन के संयोजन में भव्य घटकलश यात्रा निकाली गई।
घटकलश यात्रा करिश्मा बाजार आर्यनगर चौक ज्वालापुर से बैण्ड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए प्रेमनगर आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जैन समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मंगल गीतों के साथ पांडाल की शुद्धि कर महाविधान की स्थापना की।
प्रेमनगर आश्रम में बनाए गए भव्य पांडाल में 5 मार्च से 12 मार्च तक महाविधान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंगल गीतों के बीच पांडाल का उद्घाटन एवं ध्वजारोहण जे.सी. जैन व यू.सी. जैन परिवार द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्वलन संदीप जैन व अर्चना जैन एकम्स द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सतीश जैन और आदेश जैन ने बताया कि उत्तराखंड की पावन धरा पर इस प्रकार का महाविधान पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महाविधान अत्यंत ऊर्जावान एवं सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है।
कार्यक्रम में बालेश जैन, नितेश जैन, वकील चंद जैन, विजय जैन, मति रीतू जैन, पूजा जैन, प्रियंका जैन, मोना जैन, पारुल, रवि जैन, रचिन जैन, पीयूष जैन, समर्थ जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



