हरिद्वारउत्तराखंड

कनखल में महानगर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, सौहार्द और एकता का दिया संदेश

हरिद्वार में महानगर कांग्रेस द्वारा कनखल स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

oplus_2097152

आयोजन का वातावरण रंगों, संगीत और आपसी भाईचारे की भावना से सराबोर रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और उनकी प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं।

oplus_6291456

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखते हुए मिलजुलकर त्यौहार मनाएं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि त्यौहार आपसी मेलजोल को बढ़ाते हैं और सामाजिक संबंधों को मजबूत करते हैं।

oplus_6291456

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारे में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर होली शुभकामनाएं दी

oplus_6291456

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना सहित मुरली मनोहर, महेश प्रताप सिंह राणा, अशोक शर्मा, पूनम भगत, वीरेंद्र रावत, राव अफाक, सोम त्यागी, अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, लता जोशी, राजीव चौधरी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार, सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, दिनेश दुबे, कुलबीर सिंह, वरुण बालियान, एडवोकेट अरविंद शर्मा, सतेंद्र वशिष्ठ, उज्ज्वल वालिया, संतोष चौहान, चौधरी बलजीत, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन तेश्वर, आशु श्रीवास्तव, दिनेश वालिया, जतिन हांडा, विभाष मिश्रा, ओम पहलवान, करण सिंह राणा, अशोक तेश्वर, आत्माराम बेनीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button