उत्तराखंडहरिद्वार

जुझारूपन और अनुशासन हार को भी बना देती है जीत: प्रो बत्रा 

छात्र चैम्पियन बना नीरज और कीर्ति बनी छात्रा चैम्पियन

27 फरवरी 2026

हरिद्वार।

आज एस० एम जे० एन पी० जी० कालेज में तीन दिनों से चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि आज इस खेल कूद प्रतियोगिता के समापन पर आप सभी के चेहरों पर जो मुस्कान और संतोष का भाव है, वह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमारा खेल परिसर जिस उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा, वह हम सभी के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि मैदान पर हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आपने पदक जीता या नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि आपने कितनी ईमानदारी , अनुशासन और जुझारूपन के साथ अपनी चुनौती का सामना किया।” प्राचार्य प्रो बत्रा ने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समस्त कॉलेज परिवार के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज में हर माह एक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय महेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कॉलेज हर वर्ष खेलकूद में नये प्रयोग करता है इसी श्रृंखला में इस बार छात्र छात्राओं की संयुक्त रूप से रिलेरेस करवाई गई जो लिंग समानता की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर उपस्थित यूको बैंक के मैनेजर दिनेश कुमार ने विजेता छात्र छत्राओं सहित समस्त प्रतिभागियों को बधाई दी। मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक श्री विनय थपलियाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद दिया और अपने सम्बोधन में कहा कि कॉलेज में भारतीय पारम्परिक खेल खो खो एवं कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन तथा टीम वर्क (सामूहिक प्रयास) की महत्ता बताते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय के प्राचार्य विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं कि जो अनुशासन आपने खेल के मैदान में दिखाया है, उसे अपने जीवन के हर क्षेत्र में उतारें। यही अनुशासन आपको भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

आज क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तिम दिवस छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । छात्र वर्ग की 1500 मी० दौड़ का आयोजन में बी. कॉम. के सूजल को प्रथम, बी.ए. के सारिक को द्वितीय एवं बी.ए. के रुद्र कन्याल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । छात्रा वर्ग 1500 मी० दौड़ में प्रथम स्थान बीए की दीक्षा यादव, द्वितीय स्थान दीक्षा शर्मा एवं तृतीय स्थान बी. कॉम. की ज्योति ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग 200 मी० में प्रथम स्थान बी. कॉम. के नीरज ने, द्वितीय स्थान बी. कॉम. के सूजल ने और तृतीय स्थान बी. कॉम. के रूद्र तिवारी ने प्राप्त किया । छात्रा वर्ग 200 मी० में बी. कॉम. की कीर्ति ने प्रथम, बी०ए की दीक्षा यादव ने द्वितीय और बी. कॉम. की सृष्टि भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । छात्र वर्ग चक्का फेंक में प्रथम स्थान बी. कॉम. के प्रिंस ने, द्वितीय स्थान मुंतजिर एवं तृतीय स्थान बी. कॉम. के देव मुकेश ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग त्रिकूद में प्रथम स्थान बी. कॉम. के कनिष्क, द्वितीय स्थान मो० सारिक बीए तृतीय स्थान मुंतजिर ने प्राप्त किया। त्रिकूद छात्रा वर्ग में प्रथम कीर्ति द्वितीय कशिश एवं तृतीय स्थान दीक्षा यादव ने प्राप्त किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण रिले रेस छात्र वर्ग प्रथम स्थान आदित्य, विष्णु, रुद्र और प्रिंस की टीम रही एवं द्वितीय स्थान नीरज , शिव , विनित और मनोज की टीम ने तथा तृतीय स्थान मुंतजिर , देवमुकेश, सुजल एवं सारिक की टीम ने प्राप्त किया । छात्रा वर्ग रिलेरेस में प्रथम स्थान कीर्ति, रीना , सृष्टि और कशिश की टीम ने द्वितीय स्थान दीक्षा यादव, दिक्षा शर्मा , प्रियंका और तान्या की टीम ने तृतीय स्थान तनीषा, कंचन कोटवाल, साक्षी और टिया की टीम ने प्राप्त किया । संयुक्त रिले रेस में प्रथम स्थान कीर्ति, विनित ,मुंतजिर और सृष्टि की टीम ने द्वितीय स्थान नीरज, तान्या, रवीना मनोज की टीम ने और तृतीय स्थान शिव , अजय, साक्षी और अदिति ने प्राप्त किया। इस वर्ष छात्र चैम्पियन की ट्राफी बी.कॉम के नीरज ने और छात्रा चैम्पियन की ट्राफी बीकाम की छात्रा कीर्ति ने प्राप्त की ।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button