

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार स्थित रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में होली उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की सचिव श्रीमति एकता सूरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सचिव श्रीमति एकता सूरी, डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, प्रिंसिपल सूरज राजपूत एवं कुसुम लता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत खुशबू और कीर्ति ने गणेश वंदना से की। इसके पश्चात हर्ष, रजत, स्वाति, अचिंत्य, अदिति, अभय, नितिन, गरिमा, मनीषा और प्रीति ने गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत कर राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति की प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मेधावी छात्र दीपक, अमन, आरती, अनमोल, सोनू, प्रियंका, शिवानी, कनिष्का एवं राजनंदिनी को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में विशेष सेवा देने वाले छात्र दीपांशु, आफताब, हिमांशु और रजत को भी प्रशस्ति देकर प्रोत्साहित किया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री महंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का आह्वान किया। साथ ही केमिकल युक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा जल संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सोनाली, संस्कृति, धानी, हर्ष और अदिति द्वारा फूलों की होली के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



