उत्तराखंडहरिद्वार

एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता: सौरभ और दीक्षा ने दौड़ में मारी बाजी

 

हरिद्वार, 26 फरवरी 2026। एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में कई मुकाबले कांटे के रहे और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

5000 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रुद्र कन्याल दूसरे और देव मुकेश तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर छात्रा वर्ग में बी.ए. की दीक्षा यादव ने स्वर्ण पदक जीता। दीक्षा शर्मा (बी.कॉम) द्वितीय और दीपा (बी.कॉम) तृतीय स्थान पर रहीं।

400 मीटर छात्र वर्ग में नीरज प्रथम, निशांत द्वितीय और मुंतज़िर तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में कीर्ति ने पहला, दीक्षा ने दूसरा और तान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर छात्र वर्ग में निशांत विजेता बने, जबकि सुजल और मोहम्मद शारिक क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की अंतिम स्पर्धा में तनीषा ने पहला स्थान हासिल किया।

ऊंची कूद, लंबी कूद और चक्का फेंक में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऊंची कूद में नीरज कुमार और तानिया शर्मा विजेता रहे। लंबी कूद में नीरज कुमार तथा कीर्ति अव्वल रहीं, जबकि चक्का फेंक में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button