उत्तराखंडहरिद्वार

श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

 

विधायक मदन कौशिक और मेयर किरन जैसल ने शिरकत की

हरिद्वार, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को भीमगोडा स्थित रामलीला भवन में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल, दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि और पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष दिव्या चौधरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। भंडारे से पूर्व आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर भजनों का आनंद लिया। ट्रस्ट के महामंत्री लखन लाल चौहान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से उन्हें समाज की सेवा और सहयोग करने का बल मिलता है। विधायक मदन कौशिक ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ाते हैं। धार्मिक भंडारों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है और जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का यह श्रेष्ठ माध्यम भी है। मेयर किरन जैसल ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर आयोजित भंडारे न केवल आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, महामंत्री लखन लाल चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button