
हरिद्वार, 17 जनवरी। उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला की माता शांति देवी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को दिवंगत शांति देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया। बड़े पुत्र सत्यप्रकाश जखमोला ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन और कई शुभचिंतक मौजूद रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शांति देवी धर्मपरायण, स्नेहमयी और संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने परिवार को संस्कारों और मूल्यों के साथ आगे बढ़ाया। अपने पीछे वह बड़े पुत्र सत्यप्रकाश जखमोला, छोटे पुत्र मनोज जखमोला, पुत्रवधू गीतांजलि जखमोला (निवर्तमान हरिपुर ग्राम प्रधान) सहित नाती पोतों से भरा परिवार छोड़ गई हैं।
अंतिम दर्शन और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरवीर सिंह सजवान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, संदीप गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजपाल खरोला, पत्रकार रतन मणि डोभाल, मनोज शर्मा,अनिल बहुखंडी, विनोद मिश्रा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह गुलेरिया,शशि शर्मा, सुभाष डबराल, पार्षद अनिल वशिष्ठ, सूर्यकांत शर्मा, आकाश भाटी, राजीव भट्ट, विनीत जोली, बृजभूषण विद्यार्थी, पूर्व प्रधान प्रेमलाल शर्मा उर्फ अन्नी, विदित शर्मा, दीपक जखमोला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



