उत्तराखंडहरिद्वार

सुभाष घाट व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

हरिद्वार, 12 जनवरी 2026, हरकी पैड़ी स्थित सुभाष घाट पर सोमवार को सुभाष घाट व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने की, जबकि संचालन शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

शहर महामंत्री अमन शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजू वधावन ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि रहे पूर्व दर्जा धारी मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल ने नई टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल समाज के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। पालीवाल ने नए सदस्यों से अपील की कि वे व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा करें और ईमानदारी से कार्य करें। साथ ही उन्होंने व्यापारिक सुधारों पर जोर दिया और सभी को मिलकर विकास की दिशा में काम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय शर्मा और राजेश पुरी ने व्यापारियों से एकजुट रहकर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने तथा व्यापारिक हितों की रक्षा करने की अपील की। जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने कहा कि नए नेतृत्व के साथ मंडल नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा, जिससे सुभाष घाट क्षेत्र के व्यापारियों को और अधिक लाभ मिलेगा। जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही व्यापारिक समुदाय की आवाज मजबूत हो सकती है।

*नवनियुक्त इन पदाधिकारियों ने ली शपथ*

अध्यक्ष – राजू वधावन (राजेंद्र)

महामंत्री – सुमित शर्मा

कोषाध्यक्ष – गौरव बंसल

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – धीरज अरोड़ा

उपाध्यक्ष – राजू मल्होत्रा, राम गोपाल बंसल, राम किशोर अग्रवाल

मंत्री – पंकज अरोड़ा उर्फ लाली

संगठन मंत्री – जितेंद्र खन्ना

मीडिया प्रभारी – शम्मी अरोड़ा

संरक्षक मंडल में शामिल हैं: रमेश चंद शर्मा, सरदार हर्ष वर्धन, वेद प्रकाश बत्रा, सचिन गौतम, सुधीर अरोड़ा, आशीष शर्मा और सुनीता शर्मा।कार्यकारिणी सदस्यों में नरेश वेदी, सोनल गर्ग, नीतीश मल्होत्रा, मोनू शर्मा, राजीव खत्री, आकाश अरोड़ा, पंकज वशिष्ठ, दीपक, बाबू राम, नानक चंद अग्रवाल, नंद किशोर, संदीप अग्रवाल, मधुसूदन और मंगल वर्मा शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व दर्जधारी मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल,विनोद मिश्रा,ठाकुर वीरेंद्र सिंह,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,पूर्व शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी,पंडित वीरेंद्र कीर्तिपाल,युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा,शहर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,सुयश अग्रवाल,आशु वर्मा,विष्णु शर्मा,अरविंद बबली,आनंद विरमानी,राघव आदि मौजूद रहे।

सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन ने लोहड़ी पर्व की सभी व्यापारियों को बधाई शुभकामनाएं दी

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद अतिथियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित कर सभी व्यापारियों को लोहड़ी बधाई शुभकामनाएं दी और ढोल नगाड़ों की धाप पर थिरके व्यापारी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button