
हरिद्वार/पंजाब
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा पार्षद एवं अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार ने मानवीय पहल करते हुए राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 200 से अधिक राशन किट, पीने का पानी, आवश्यक दवाइयां, दलिया और अन्य जरूरी सामान जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया। यह सहायता बाढ़ पीड़ितों के लिए एक संजीवनी साबित हुई, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली।

भूपेंद्र कुमार हमेशा से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने यह सहायता किसी राजनीतिक प्रचार या दिखावे के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता के प्रति अपने दायित्व के रूप में की। उनकी यह पहल न केवल भाजपा संगठन के सेवा भाव को दर्शाती है, बल्कि व्यक्तिगत संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का भी उदाहरण है।
कोविड-19 महामारी के दौरान भी भूपेंद्र कुमार ने आगे बढ़कर सेवा की थी। उस कठिन समय में उन्होंने संक्रमित मरीजों के परिवारों को राशन, ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क, दवाइयाँ और जरूरी चिकित्सकीय सहायता पहुँचाई थी। कई जगहों पर उन्होंने खुद जाकर लोगों को जागरूक किया और सेवा कार्यों में लगे स्वयंसेवकों का मनोबल भी बढ़ाया।
भूपेंद्र कुमार का मानना है कि समाज सेवा ही सच्चा धर्म है। उनका यह निरंतर प्रयास रहता है कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में वे लोगों के बीच जाकर राहत पहुँचाएँ। उनके इस सेवा भाव की स्थानीय जनता और सामाजिक संगठनों द्वारा भी सराहना की जा रही है। ऐसे जनप्रतिनिधि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो न केवल राजनीति में बल्कि मानवता के पथ पर भी अग्रसर हैं।