हरिद्वारउत्तराखंड

क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंध समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

 

विजय सुब्रह्मण्यम,हरिद्वार 

हरिद्वार, क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा भूपतवाला स्थित दुर्गा फकीरी में होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक मदन कौशिक, महापौर किरण जैसल और क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा ने किया।

समिति के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा,महामंत्री श्यामसुंदर शर्मा,अवधेश कुमार कोषाध्यक्ष हेमनारायण अग्रवाल ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्री राम चित्र भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजयुमो नेता विदित शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग जुटे और एक-दूसरे से होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुंदर और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें रंग-बिरंगे फूलों और होली के पारंपरिक दृश्य दिखाए गए। झांकियों ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

नगर विधायक मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के साथ मनाएं। महापौर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी में इस प्रकार के आयोजन से शहर की सामाजिक एकता और संस्कृति को बल मिलता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल शहरवासियों के बीच परंपराओं का सम्मान होता है, बल्कि इससे नई पीढ़ी को भी हमारे संस्कार और संस्कृति की जानकारी मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली खेली गई, जिससे माहौल और भी रंगीन और उत्साहित हो गया। फूलों की होली के दौरान उपस्थित लोग एक-दूसरे पर फूल बरसाते हुए होली के रंगों में रंग गए।

क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और प्रेम का पर्व है, जो समाज को एकजुट करने का काम करता है। सुनीता शर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि वे होली को शांति और सद्भावना के साथ मनाएं और एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटें।

कार्यक्रम में पार्षद सुनीता शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद मिश्रा,वरिष्ठ भाजयुमो नेता विदित शर्मा,अशोक, जय भगवान शर्मा, श्याम सुंदर, अवधेश कुमार, हेमनारायण अग्रवाल, राकेश मिश्रा,गोकुल डबराल,उमेश पांडे, गुरुदेव राणा, महेंद्र शर्मा, दिनेश, मनोज जोशी, अर्जुन सिंह राणा, विपिन वर्मा, विकास शर्मा, सोनू शर्मा,गुरु वचन सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button