
विजय सुब्रह्मण्यम, हरिद्वार
उत्तरी हरिद्वार स्थित स्वतंत्र पुरी धाम में हरिद्वार धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सप्तऋषि पुलिस चौकी से एसआई आशु भट्ट और संस्था के अध्यक्ष महंत भीमसेन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत भीमसेन ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी महामंत्री अमित शर्मा ने निभाई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष महंत भीमसेन ने कहा भारत के स्वतंत्रता संग्राम और गणराज्य की स्थापना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता और संविधान की महिमा को समझते हुए देश की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्र पुरी धाम जैसे स्थानों का महत्व हमारे संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में है।
महामंत्री अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि संस्था ने हमेशा समाज और राष्ट्र के विकास के लिए योगदान दिया है और आगे भी यह योगदान निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षदों आकाश भाटी, सुनीता शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, महावीर वशिष्ठ और अनिल वशिष्ठ का संस्था के पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व का पल बताते हुए संस्था के कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के समापन पर महंत भीमसेन ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद किया और एकजुट होकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने की बात कही।
कार्यक्रम में डॉक्टर सुशील शर्मा, आशु बर्थवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट ,राज्य आंदोलनकारी दीपक उप्रेती,सुभाष गोस्वामी,अमित कोहली, मनोज महंत,विदित शर्मा,महेश गौड,सुनील तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, श्री प्रकाश त्रिपाठी, मनोज बिष्ट, राजेश कुमार, महिषानंद, हरीश भट्ट, भागवत शुक्ला, करण सिंह, नवदीप त्रिपाठी, अशोक पारीक, विकास कुमार ,अर्जुन राणा, करण सिंह,देव शर्मा,सक्षम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, आदर्श पांडे,आशु कंडवाल, दीपक खन्ना आदि मौजूद रहे।