उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar News “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा और अन्याय मानवता पर एक काला धब्बा है:आरती नैय्यर 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली में भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़चढकर भाग लिया 

 

विजय सुब्रह्मण्यम 

हरिद्वार। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। आक्रोश रैली में भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़चढकर भाग लिया। शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर और महामंत्री मीनाक्षी भजोराम के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा और अन्याय मानवता पर एक काला धब्बा है। वहां के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है, और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। यह केवल हिंदुओं का नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का भी हनन है।

महामंत्री मीनाक्षी भजोराम ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, “हमें उन हिंदू परिवारों के दर्द और पीड़ा को महसूस करना चाहिए, जो बांग्लादेश में लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं। आज हमें एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। यह केवल धर्म की बात नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की सुरक्षा का प्रश्न है।” उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी ऐसे मुद्दों को उठाने और समाधान तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

रैली के दौरान महिलाओं ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश रैली में अध्यक्ष आरती नैय्यर, महामंत्री मीनाक्षी भजोराम, संयोजिका अंजू मल महिला, कोषाध्यक्ष अवंतिका राणा, अर्पिता भार्गव,,स्वाति भार्गव, राधा चौधरी, दिव्या विरमानी, मनोरमा मेहता, हेमा गुलाटी, शिखा गुलाटी, अनु सचदेवा डॉली रोहिला अनिका अरोड़ा नीलम पटेल,एकता गुप्ता,उमा गुजराल आदि मौजूद रही।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button