हरिद्वारउत्तराखंड

प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली,जिलाधिकारी ने दी सभी को होली की शुभकामनाएं

गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने बांधा समा

पत्रकारों ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा कर खेली होली

हरिद्वार, प्रेस क्लब में धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को पुरानी कचहरी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल, सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल ने दीप प्रचलित कर किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान ने सभी को होली की बधाई दी।

इस दौरान होली से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें शांतिकुंज के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पत्रकारों ने एक दूसरे से फूलों से होली खेली। अतिथीयों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला और एकता भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। प्रतिवर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर जायसवाल, सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, रामचंद्र कनोजिया, दीपक नोटियाल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से पत्रकार समाज सदैव ही जुड़ा रहता है। सांस्कृतिक व धार्मिक क्रियाकलाप ही समाज का मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों को उपहार वितरित किए गए और सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर कौशल सिखौला, श्रवण कुमार झा, अमित शर्मा, केके पालीवाल, देवेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, डा.शिवा अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अमित गुप्ता, राधिका नागरथ, डा.हिमांशु द्विवेदी, त्रिलोकचंद भट्ट, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, लव शर्मा, रूपेश वालिया, अनिरूद्ध भाटी, संदीप रावत, जोगेंद्र मावी, विकास झा, ललितेंद्र नाथ, रामेश्वर गौड़, सुरेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, महावीर नेगी, विकास चौहान, रामेश्वर शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, परविन्दर, शैलेंद्र ठाकुर, कुलभूषण शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, शिवा अग्रवाल, आशु शर्मा, रविन्द्र सिंह, मुदित अग्रवाल, रोहित सिखौला, तनवीर अली, मेहताब आलम, दयाशंकर वर्मा, राव रियासत पुंडीर, मुकेश वर्मा, मनोज खन्ना, सुरेंद्र बोकाड़िया, नरेश दीवान शैली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व भाजपा नेता विकास तिवारी, संदीप गोयल, ललित नैयर, सुनील सेठी आदि अतिथी मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button