कारोबारहरिद्वार

व्यापारियों मांगें मानकर राहत दे सरकार : सतपाल ब्रह्मचारी

संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने देहरादून कूच से पूर्व निकाला पैदल मार्च में शामिल रहे सतपाल ब्रह्मचारी

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी और महामंत्री संजीव नैय्यर भी रहे शामिल

मांगें सभी की एक, पर एक छत के नीचे नजर नहीं आए व्यापारी

हरिद्वार। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने शुक्रवार को देहरादून कूच करने से पहले शिवमूर्ति से लेकर हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च निकालकर रोष जताया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने मार्च का नेतृत्व कर व्यापारियों के हक में आवाज बुलंद की।
कोरोना के कारण बेहाल हुए टूर एंड ट्रैवल्स व व्यापारी अब सरकार से राहत देने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग की ओर से व्यापारियों को राहत देने के लिए देहरादून कूच करने से पहले पैदल मार्च निकाला। शिवमूर्ति चौक के पास पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी में व्यापारियों को संबोधित किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की मांगें मानकर राहत देनी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा में सरकार ने व्यापारियों को आर्थिक सहायता दी है। लेकिन उत्तराखंड में तीर्थ और पर्यटन जैसे स्थल पर भी व्यापारियों को सरकार राहत नहीं दे पा रही है। पर्यटन स्थल खुलेंगे तो सभी को राहत मिलेगी। इसलिए जल्द से जल्द व्यापारियों की मांगों माना जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा। वहीं सभी व्यापारियों की मांग एक ही है। लेकिन सभी अलग अलग नजर आए। एक छत के नीचे न आकर सब अलग अलग रूप में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी रवि देव शास्त्री, बाबा हठयोगी, महंत दिनेश दास सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button