उत्तराखंडराजनीतीहरिद्वार

छल कपट कर रही सरकार, कांग्रेस सत्ता में आने पर करेगी कर्मचारी संगठनों की समस्या हल: हरीश रावत


हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह खनन प्रेमी है। भाजपा सरकार धरातल पर केवल खनन के आदेश जारी कर रही है। राज्य में सभी नदियां, नाले, गदेरा सभी को खोद दिया गया है।


प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार छल कपट कर रही है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद संवाद स्थापित कर कर्मचारी संगठनों की समस्याओं का हल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल में 240 भी भर्ती नहीं निकाली। लेकिन अब जब चार माह सरकार के रह गए हैं तो 2400 हजार भर्तियां निकालने की बात कही जा रही है।

इसमें कोई वास्तविकता नहीं है। कहा कि राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो बेरोजगार और सड़कों पर संघर्ष कर रहे तमाम संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार ने संघर्ष कर रहे लोगों के साथ छल कपट किया है। समस्याओं के सरकार समाधान के बजाय समस्या टालने की कोशिश कर रही है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button