अखाड़ा परिषदउत्तराखंडशिक्षाहरिद्वार

नागरिकों का उत्तम स्वास्थ्य देश की समृद्धि का बैरोमीटर : श्री महन्त रविन्द्र पुरी


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम


हरिद्वार 07 अप्रैल, 2022 एस.एस.एम.जे.एन.(पी.जी.) काॅलेज में आज आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पोषक तत्वों एवं खान पान को लेकर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डाॅ. प्रदीप त्यागी द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।


इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट व काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनायें देते हुए अपने संदेश में कहा कि नागरिकों का उत्तम स्वास्थ्य देश की समृद्धि का बैरोमीटर होता है उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रुप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। श्री महन्त ने कहा कि काॅलेज द्वारा छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही एक योग की कक्षा भी प्रारम्भ की जायेगी तथा आगामी 20 अप्रैल, 2022 को वृहद स्तर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी कालेज में किया जायेगा जिसमें हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जाँच भी निशुल्क की जायेगी।

सीनियर चिकित्सक डाॅ. प्रदीप त्यागी ने बताया कि हमें अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड, वसा, खनिज, लवण, फाईबर व जल को उचित मात्रा में सम्मिलित करना आवश्यक है जिनमें से जल सबसे महत्वपूर्ण है। मनुष्य को प्रतिदिन चार लीटर पानी का अवश्य सेवन करना चाहिए। डाॅ. त्यागी ने बताया कि अपने भोजन को सन्तुलित आहार बनाने के लिए हमें पीला, हरा, सफेद तथा लाल इन चार रंगों के भोज्य पदार्थों को अवश्य सम्मिलित करना चाहिए। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मनुष्य को उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। योग एक ऐसी चिकित्सीय प्रणाली है जिससे गम्भीर से गम्भीर बीमारियों को भी जड़ से समाप्त किया जा सकता है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आईक्यू एसी के संयोजक डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास भी बताया। उन्होंने इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘हमारा ग्रह-हमारा स्वास्थ्य’ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक स्वस्थ पर्यावरण अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. विजय शर्मा, रिंकल गोयल, डाॅ. निविन्धया शर्मा, रिचा मिनोचा, डॉ आशा शर्मा, आस्था आनंद,वैभव बत्रा, एम सी पांडे,मोना शर्मा, कविता छाबड़ा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरिया, डाॅ. रेणु सिंह, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, नेहा गुप्ता, प्रीति लखेड़ा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, दिव्यांश शर्मा, विवेक मित्तल, डाॅ. सरोज शर्मा आदि सहित काॅलेज के छात्र-छात्रा गुंजन, रीतिका तोमर, आयुषी चौहान सहित अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button