उत्तराखंडराजनीतीहरिद्वार

हरिद्वार पहुंचे पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, यहां पूजा कर बोली ये बात जानिए


हरिद्वार। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नीलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और यज्ञ हवन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि और कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने रुद्राक्ष के पेड़ भी मंदिर परिसर में लगाए।


पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के विकास समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना करता हूं। कोरोना काल के इस भीषण महामारी के दौरान जिन परिवारों से अपने लोग छूट गए उन सब लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की। कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।

ऐतिहासिक कार्य ऑल वेदर रोड, रेलवे कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य प्रगति पर चल रहा है। लगातार हर वर्ष के लिए हर योजना का कार्य प्रगति पर है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का चौमुखी विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि यह मेरा निजी कार्यक्रम है। इसमें मैंने उत्तराखंड के विकास प्रगति उन्नति के लिए अनुष्ठान किया। कहा कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है। इसके बदले हमें भी प्रकृति को वृक्ष लगाकर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज ज़ख्मोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सन्नी पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा सतीश संतवाल, धनंजय पाराशर, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, मोहन बुटोला, धर्मेंद्र, शिवम ठाकुर, नितेश गिरी, मधुर शर्मा, रोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button