उत्तराखंडशिक्षाहरिद्वार

महाविद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति का गठन


हरिद्वार 16 सितम्बर, 2022 । महाविद्यालय में आज उच्च शिक्षा निदेशक, हल्द्वानी के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति का गठन किया गया। समिति में डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, कु. अमूल्य सक्सेना, कु. अंशिका, सत्यम जोशी को शामिल किया गया है।


उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति के संरक्षक रहेंगे। साथ ही समिति से अपेक्षा है कि महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जायें
डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, समन्वयक आईक्यूएसी ने बताया कि महाविद्यालय में कूडे को प्रत्येक विभाग, संकाय से उठाकर नियत स्थान पर एकत्र किया जायेगा तथा सम्बन्धित निकाय से सम्पर्क स्थापित कर कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा जिसके लिए छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में अथवा सूचना के माध्यम से जागरूक भी किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button