उत्तराखंडहरिद्वार

पर्यावरण सरंक्षण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी


: रामानंद इंस्टीट्यूट में पर्यावरण दिवस पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया पौधारोपण


हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं रामानंद इंस्टीट्यूट के चेयरमैन श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कॉलेज में पौधारोपण किया। सभी शिक्षकाें और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपनी सहभागिता पर्यावरण को बचाने में सुनिश्चित करने की अपील की।


इस मौके पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता बेहद आवश्यक है। कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। पर्यावरण बचेगा तो हिमालय भी सुरक्षित हो पाएंगे। हिमालय हमारे देश का मस्तिष्क है और हमारे देश की आन-बान-शान है, जिसे सुरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।


रामानंद इंस्टीटयूट के डायरेक्टर वैभव शर्मा ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए पौधा लगाना व उनको बचाना जीवन बचाने के समान है। प्रकृति की रक्षा में ही जीवन सुरक्षित है। जीवन को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर अश्वनी जगता, आरऐ शर्मा, डॉ मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, कुसुम लता, मनोज बंसल, डॉ रोहित कुमार, कृति जैन, हिमानी चौहान, विवेक जोशी, शगुन तनेज़ा, शिवांगी वर्मा, हर्षिता अरोड़ा, निकिता धीमान, शिल्पा गिरी, प्रियंका वशिष्ठ, अंकित कर्णवाल, सुशील गिरी, संगीता रानी, मोनिका गौतम, श्वेता रानी, हिमांशु सदपुरी, कोमल दिवाकर, रेनुका, निशी चौधरी, राबिता, शिखा सिंह, नैना, विवेक शर्मा, तूबा, कनिष्का, मनोज कुमार बंसल, कविता पालीवाल, संजय कुमार, सचिन विश्नोई, तरन्नुम अली, भाग्यलक्ष्मी, विश्वजीत प्रज्वल, सौरभ आर्या, सचिन, हिमांशु सिंह, राहुल, अंकित कटारिया, मंजीत, कृतिका शर्मा, शिव धीमान, आशु आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button