हरिद्वार

पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है:विपिन गुप्ता

हरिद्वार।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे राजलोक कॉलोनी परिवारों द्वारा कॉलोनी के जीर्णोद्धार किये गए नन्दन वन पार्क मे अनेक प्रजातियों के पौंधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।


राजलोक निवासी व व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं जैसे- हवा, पानी,प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


महिलाओं मे कुमुद गुप्ता, सीमा झाम्ब, किरण चौहान,बीना गुप्ता, सीमा राजपूत, मीनाक्षी त्यागी ने कहा कि सभी वृक्षों की सेवा करनी चाहिए क्योंकि वह फल और छाया दोनो से युक्त होता है। यदि दुर्भाग्य से उस पर फल नहीं हैं तो उसकी छाया को भला कौन रोक सकता है।
कॉलोनी वासी सुरेश चौहान, ताराचंद झाम्ब,डी. सी. गोयल, अमित गोयल, रजनेश राजपूत, , अजय त्यागी, द्रोण त्यागी,सक्षम, प्रतीक, शिवांश ल, अंश गोयल ने कहा कि प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है इसे बचाने मे सहयोग करे यही वृक्ष हमारी और से हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक उपहार है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम मे भारतीय योग संस्थान से रविन्द्र सिंघल व सहेन्द्र कुमार ने आज पार्क मे वृक्षारोपण मे सहयोग दिया।
पार्क मे अनिल शर्मा द्वारा लाइट व्यवस्था के सहयोग के लिए कॉलोनी वासियों ने उनका आभार प्रकट किया, उनके अतिरिक्त रवि कुमार, रणजीत कुमार,रविन्द्र जैन यज्ञदत्त, रमेश कुमार,भवानी प्रसाद यादव, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button