कर्तव्य संस्था ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का किया अभिनंदन

हरिद्वार। कर्त्तव्य संस्था हरिद्वार द्वारा पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में छठ पर्व के अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया। शॉल ओढ़ाकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
संस्था अध्यक्ष मनोज मंत्री ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कोरोना काल में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। वह सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के अध्यक्ष बनने से परिषद मजबूत होगी। उनके नेतृत्व में संत समाज एकजुट एवं मजबूत होगा। कोरोना काल में श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने जिस तरह से समाज सेवा की, वह बहुत ही सराहनीय है। श्रीमहंत हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिये तैयार रहते हैं। उनके कार्य बेहद ही अविस्मरणीय और अनुकरणीय है। अभिनंदन करने वालों में संस्था सचिव अरुण प्रकाश राघव, जन सम्पर्क अधिकारी अनुराग मिश्रा, मानवी वशिष्ठ, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र गिरी, शिव बहादुर, शरद सैनी, मनोज मिश्रा, विकास शर्मा, विनोद यादव, अरविंद शर्मा, अरुण अस्थाना, प्रदीप सिंह लोधी आदि उपस्तिथ थे।