
हरिद्वार।संदीप शर्मा
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जबकि हरिद्वार के अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की सहमति से भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरिद्वार जिले से अभिनंदन गुप्ता, मनोज नायक, विपिन गर्ग, बृजमोहन पोखरियाल सत्यपाल, डॉ विशाल गर्ग, हीरा सिंह बिष्ट, जेपी शर्मा, धर्मेंद्र बिश्नोई, हरिओम अनेजा, संतोष कश्यप, शोभित गौतम, मनोज वर्मा, कुशल पाल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सबका सम्मान होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ा हैं। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं।