उत्तराखंडहरिद्वार

अखाड़े की सभी शाखाओं में हर वर्ष मनेगी देव दिवाली : श्रीमहंत रविंद्र पुरी,देखे फोटोज

देव दिवाली पर हरकी पैड़ी पर 11 हजार दीयों से जगमगाया

हरिद्वार। आज श्रीगंगा सभा द्वारा देव दीपावली धूमधाम से मनायी गयी। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर 11 हजार दीये प्रज्ज्वलित कर भगवान विष्णु एवं समस्त देवी देवताओं का पूजन किया गया।
हरकी पैड़ी पर देव दिवाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का स्वागत किया गया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन तारकासुर के तीनों पुत्रों यानी त्रिपुरासुर का वध किया। उस दिन देवताओं ने काशी नगर में गंगा नदी के किनारे दीप प्रज्वलित कर देव दिवाली मनाई। तब से ही देव दिवाली मनाई जाती आ रही है।

दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देवता स्वर्ग से उतर कर गंगा नदी के घाटों पर दीपावली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि अब अगले वर्ष से उज्जैन ,नासिक और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की सभी शाखाओं में देव दिवाली धूमधाम से मनायी जाया करेगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि समस्त राष्ट्र में देव दिवाली मनायी जाए। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि देव दिवाली के दिन गंगा स्नान एवं पूजन का विशेष महत्व होता है।


श्री गंगा सभा के कृष्ण कुमार शर्मा सभापति,अध्यक्ष प्रदीप झा एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने सनातन धर्म के सभी अनुयायी एवं श्रद्धालुओं को उनके यश वैभव एवं ऐश्वर्य की कामना माँ गंगा मैया से की. उन्होंने कहा की देव दीपावली देवताओं की दीपावली है तथा प्रकाश के आलोक से कोरोना महामारी से निजात के साथ सबका स्वास्थ्य उत्तम रहे।


एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने देव दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि कल कार्तिक पूर्णिमा है तथा प्रकाश पर्व गुरू नानक जी का प्रकाशोत्सव भी है.
यतींद्र सिखौला,सिदार्थ चक्रपाणि,देवेंद्र पटुवर, शैलेश गौतम नीरज उपाध्याय अभिनव कीर्तिपाल, गौरव पुनर्निर्माण, शिवम श्रोत्रिय, अमित शास्त्री, आयोग शर्मा,नितिन शर्मा, भव्य नारायण झा,नितिन गौतम,वीरेंद्र कौशिक,आशीष मारवाणी, उज्ज्वल पंडित, मनीष पच्चभैय्या,अश्वनी जगता, मोहन चंद पांडे, शिवांश कौशिक,डॉक्टर संजय महेश्वरी, एम सी पांडे,वेदप्रकाश चौहान,होशियार सिंह चौहान,सुशील राठौर,विनीत कुमार, हेमंती,रविंद्र सिंह,राजेश सैनी,विनय कुमार आदि उपस्थित रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button