Dehradun news मुख्यमंत्री धामी से मिले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी,महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि

देहरादून, 26 सितंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर साधु-संतों ने मुख्यमंत्री को माता की पावन चुनरी उड़ाकर उनका आशीर्वाद दिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखाड़ा परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उत्तराखंड की आध्यात्मिक समृद्धि और विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संतों और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से उत्तराखंड को आध्यात्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। चारधाम यात्रा, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, सड़क और आधारभूत ढांचे का विकास व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे कार्य सरकार की सराहनीय पहल है।महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज और स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को प्रदेश के लिए शुभ बताया।