राजनीतीहरिद्वार

महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक उपवास

हरिद्वार।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर आज प्रदेश की उत्तराखंड सरकार के खिलाफ बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आज महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हरिद्वार के पांचों ब्लॉकों में जिसमें नगर ज्वालापुर में यशवंत सैनी,ब्लॉक शिवालिक नगर में महेश राणा,गुलबीर सिंह,अशोक उपाध्याय-कनखल में शुभम अग्रवाल व प्रदीप चौधरी, हरिद्वार में रवि कश्यप व वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा देवपुरा चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी व मध्य हरिद्वार ब्लॉक के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ने 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का नियंत्रण समाप्त हो गया है सभी बेलगाम हो गए हैं प्राइवेट अस्पताल मनमर्जी के रेट ले रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल भाजपा के नेताओं के कहने पर बेड दे रहे हैं इससे यह अर्थ लगाया जा रहा है कि भाजपा के नेता भी इन अस्पतालों से मिले हुए हैं।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोनाकाल को लगभग 3 माह होने को है परंतु पूरी स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं।कहीं भी गरीब आदमी को इसकी सहायता नहीं मिल रही है और वह काल के गर्त में समा रहे हैं।आज महंगाई चरम सीमा पर है सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है। सरकार को इसमें दखल देना चाहिए परंतु सरकार ने आंखें बंद कर रखी हैं क्योंकि ज्यादातर कारखाने चाहे तेल,रिफाइंड,खाद्यान्न,दालें और मसाले सभी भाजपा के नियंत्रण में हैं इसलिए सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती दिखाई दे रही।प्रदेश उपाध्यक्ष रामयशसिंह व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि यदि इस भाजपा सरकार को आज के सत्याग्रह से भी फर्क नहीं पड़ा तो कांग्रेस का एक एक सिपाही प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष रवि बहादुर,ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र एडवोकेट, अमरीश रस्तोगी,ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, अनिल भास्कर,संजीव चौधरी,अंजू द्विवेदी,पार्षद सोहेल अख्तर,धर्मपाल ठेकेदार,चोखे लाल,रमणीक सिंह,गुरमीत सिंह,बीना कपूर, सुषमा सहगल,शिव कुमार जोशी,दिनेश पुंडीर, मनोज जाटव,जगदीप असवाल,आकाश बिरला, त्रिपाल शर्मा,डॉ.मेहरबान खान,सोनू साहू आदि उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button