उत्तराखंडराजनीतीहरिद्वार

कांग्रेसियों ने दिवंगत किसानों की आत्मा शांति के लिए कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि,जानिए

हरिद्वार।संदीप शर्मा

हरिद्वार। दो वर्षों से जो किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए थे तीन काले कानूनों जो कि केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए थे उनके विरोध में धरना-प्रदर्शन लगातार कर रहे थे।उस पर मजबूर होकर जिस धरने का,जिस काले कानूनों का विरोध ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था और किसानों के साथ लगातार धरना दिया जा रहा था। मजबूर होकर प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कानून रद्द करने की घोषणा की गई।इस अवसर पर ब्लॉक ज्वालापुर में यशवंत सैनी द्वारा किसान विजय दिवस, मध्य द्वार में शैलेंद्र सिंह एडवोकेट विजय दिवस तथा शिवालिक नगर में कुलबीर सिंह अशोक उपाध्याय द्वारा विजय दिवस मना कर किसानों का प्रोत्साहन किया।


शाम को जो किसान सीमा पर शहीद हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रेम नगर घाट पर मोमबत्तियां जलाई गई।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा की 2 वर्ष से किसान अपने बीवी बच्चों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए थे तथा उन्हें दिखाई दे रहा था कि आने वाली पीढ़ी तीन काले कानूनों से शायद अपनी जमीन भी खो देंगे।फसलों का कोई दाम नहीं मिल पाएगा।भविष्य को देखते हुए किसान अपने परिवारों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।मजबूर होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों काले कानून रद्द करने की घोषणा की।इस धरना प्रदर्शन में जो 700 किसान शहीद हुए उन किसानों को आज हम प्रेम नगर घाट पर मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करते हैं।तथा उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा के कहा की जितना जोर जुल्म केंद्र सरकार ने किसानों पर किए हैं अत्याचार किए हैं उनका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा।नियमित बर्बरता तरीके से किसानों पर पुलिस द्वारा मिलिट्री द्वारा तथा अनेक तरीकों से जो उन पर अत्याचार किए हैं वह इतिहास में लिखा जाएगा कि आजाद भारत में किस तरह से किसानों पर अत्याचार हुए हैं।इतना जुल्म शायद अंग्रेजों ने भी कभी नहीं किया हुआ होगा।

मेयरअनीता शर्मा व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि यदि किसानों की मांग पहले ही मान ली जाती तो जो 700 किसानों की शहादत हुई है वह होने से बच जाती। 700 परिवार तबाह होने से बच जाते।अब इन 700 परिवारों का भरण पोषण कैसे होगा।इस पर भी प्रधानमंत्री को विचार करना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामयशसिंह,नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी,मध्य द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह,बेल ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह,अशोक उपाध्याय,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,सपना सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर,नवेजअंसारी,वेदपाल देजीयिन,वीरेंद्र भारद्वाज,विशाल राठौर,आकाश बिरला, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह,जगदीश प्रसाद,आशा यादव,हरद्वारी लाल,जे पी सिंह वसीम सलमानी,देवेश गौतम,सतेंद्र वशिष्ठ,राजेंद्र श्रीवास्तव,हरिशंकर प्रशाद,हरजीत सिंह,जगदीप असवाल,मनोज जाटव आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button