महा कुम्भ 2021राजनीतीहरिद्वार

कोविड जांच घोटाले के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास,उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां:देखे वीडियो

हरिद्वार से टिकट की दावेदारी करने वाले जनप्रतिनिधि पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष, अनुसाशन में रहने की दी सीख

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और राज्य की शह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में कुंभ मेले में कोविड जांच में हुए गोलमाल और घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषियों को दंडित करने और पूरे घटनाक्रम की उच्च न्यायालय की sitting जज से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश से जुटे कांग्रेसियों ने सुभाष घाट स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय के सामने उपवास रखा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर हुए इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थकों ने दूरी बनाकर रखी। वही उपवास कार्यक्रम में हरिद्वार, रानीपुर, ज्वालापुर आदि विधानसभा क्षेत्रों के नेता अपने समर्थकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट की चाह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार से टिकट के दावेदार एक जनप्रतिनिधि के पति पर खूब भड़के और मर्यादा और अनुशासन में रहने की सीख दी।
उक्त कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देर रात्रि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह हरिद्वार पहुंची। रात्रि प्रवास यही किया जिससे इस कार्यक्रम की गंभीरता का पता चलता है। सुबह से ही सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रारंभ होना शुरू हो गया था। प्रीतम सिंह खेमा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए था। लेकिन कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अधिकांश टिकट के दावेदारों के समर्थक थे जो अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। पूरे प्रदेश से कांग्रेस के नेता भी उपवास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महाकुंभ हरिद्वार में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की जीती जागती मिसाल है। जहां पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया उन्होंने कहा आरटी पीसीआर घोटाला भाजपा नेताओं के संरक्षण में हुआ है। उस कंपनी के पार्टनर की भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया में वायरल फोटो इस बात की प्रत्यक्ष सबूत है कि rt-pcr जांच का टेंडर भाजपा नेताओं की शह पर दिया गया है। उन्होंने कहा दोषियों को दंडित किए जाने तक कॉन्ग्रेस चुप नहीं बैठेगी। झारखंड की विधायक और राज्य की कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने कहा उत्तराखंड राज्य भाजपा के घोटालों की प्रयोगशाला बन गया है। हरिद्वार महाकुंभ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है करोड़ों रुपए का वित्तीय भ्रष्टाचार निर्माण कार्यों में किया गया। वहीं दूसरी ओर लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया। हरिद्वार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा पिछले 20 वर्षों से हरिद्वार में भाजपा विधायक के संरक्षण में अराजकता भय का वातावरण बना है। निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार से लेकर शहर के अंदर कुंभ जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन को भी कलंकित करने का काम इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होकर सरकार के हर जन विरोधी निर्णय का डटकर मुकाबला करेंगे। उपनेता प्रतिपक्ष करण मेहरा और विधायक ममता राकेश ने कहा कि कोरोना जांच घोटाले में भाजपा का संरक्षण मानवीय संवेदना को शर्मसार करता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह सजवान, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक सरिता आर्य, मेयर अनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोरा, पीसीसी सचिव प्रदीप चौधरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, रुड़की शहर अध्यक्ष कलीम खान, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पालीवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शशि झा,, नलिनी दीक्षित, अंजू द्विवेदी, बीना कपूर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी, युवक कांग्रेस के पूर्व महामंत्री दीपक ज़ख्मोला, शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, रश्मि चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, एसपी सिंह इंजीनियर आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर नितिन ईश्वर तरुण व्यास सनी मल्होत्रा आशीष भारद्वाज नीतू बिष्ट अनिल चौधरी अशोक शर्मा पार्षद महावीर वशिष्ठ कैलाश भट्ट अमन गर्ग राजीव भार्गव अनु सिंह त्रिपाल शर्मा राजवीर चौहान यशवंत सैनी शैलेंद्र सिंह एडवोकेट शुभम अग्रवाल रवि कश्यप संजय सैनी ताहिर हसन चौधरी जितेंद्र पवार पूर्व मेयर यशपाल राणा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी युवक कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला पांडे सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी विशाल राठौर कार्तिक शर्मा डॉक्टर समीर सिंह आशीष गोस्वामी राजीव गौड़ प्रदीप अग्रवाल विभास मिश्रा पराग चकलान नितिन कौशिक पूर्व जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान सोहेल अख्तर अंसारी अनीस कुरैशी समित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button