उत्तराखंडचुनाव 2022हरिद्वार

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन


हरिद्वार। हरिद्वार नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे सतपाल ब्रह्मचारी महाराज के मुख्य चुनाव कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस की सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडे, मेयर अनिता शर्मा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया।


उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस की सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि कांग्रेस चार धाम चार काम लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान आ चुकी है। जनता को निजात दिलाने का काम कांग्रेस करेगी। भाजपा को हराने की शुरू हो चुकी है। आज हरिद्वार में पहला चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है। हरिद्वार में लगातार नशा बढ़ता जा रहा है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई को कम करने और नशे को जड़ से समाप्त करने का काम किया जायेगा। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सोच और विचारधारा की लड़ाई है।

विधानसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी को भारी मतों के साथ विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। श्रमिक नेता अशोक टंडन ने कहा कि कांग्रेस राज में ही जनता का हित है। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता जी जान से जुट गया है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि आज जनता गैस, पेट्रोल और तमाम बढ़ती महंगाई के साथ ही स्मैक से परेशान है। युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है। हरिद्वार की जनता केवल और केवल कांग्रेस की तरफ देख रही है। हमें पांच का नही 20 साल का बदला लेना है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार से आज जनता पूरी तरह त्रस्त आ चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button