अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद



- प्रदेश के विकास व सैनिकों के कल्याण की नई योजनाओं पर हुई बातचीत
हरिद्वार।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हरिद्वार के श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष वह मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया इस दौरान रविंद्र पुरी महाराज के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी में प्रदेश के विकास के सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तृत बातचीत भी हुई कैबिनेट व कृषि ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंगलवार की शाम 4:30 बजे श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में पहुंचे यहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी को माला पहना कर सम्मानित किया श्री रविंद्र पुरी महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को माता मनसा देवी की चुनरी और शॉल ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद और मां गंगा की मूर्ति भेंट की । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों का ह्रदय निर्मल होता है। संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्रदान होती है उन्होंने कहा कि श्री महंत रविंद्र पुरी जनसेवा के काम भी लगातार करते रहते हैं कोरोना काल में महाराज श्री ने शाशन को मदद करने के साथ ही आमजन के लिए राहत सामग्री बांटने का काम किया। जिस समय कोविड महामारी में हर कोई घर में था। उस समय श्री महंत रविंद्र पुरी ने सभी के लिए अपने द्वार खोल दिए थे। हर वर्ग के लोगों कोविड काल में उन्होंने मदद की। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी से उन्हें गहरा लगाव है वह जब भी हरिद्वार आते हैं तो उनके दर्शन जरूर करते हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिमिट रविंद्रपुरी को बताया कि नई सरकार बनने के बाद गांव के विकास पर ध्यान दिया जाएगा बिजली पानी से लेकर हर चीज का ध्यान रखा जाएगा इसके साथ ही ग्राम पंचायत आधुनिक होंगी।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रामरतन गिरी,
एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा, आर, के, शर्मा ,अभिषेक गौड़ संजय मल्होत्रा ,मनोज मंत्री,हेमंत टुटेजा,अतुल कौशिक,अभिषेक शर्मा,भोला शर्मा,किशन बजाज आदि उपस्थित रहे।